Wednesday , 14 October 2026

पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 3 हजार की बढ़ोतरी

पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 3 हजार की बढ़ोतरी

 

अब 6 हजार की जगह मिलेंगे 9 हजार रुपये, कैशलेस इलाज और मातृत्व अवकाश की भी सुविधा

 

 

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत सहायकों का मासिक मानदेय 3 हजार रुपये बढ़ाने की घोषणा की है। इसके बाद वर्तमान 6 हजार रुपये का मानदेय बढ़कर 9 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाएगा।

 

सरकार की ओर से पंचायत सहायकों को सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं देने का भी निर्णय लिया गया है। हालांकि, इन फैसलों को लागू करने के लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी।

 

पंचायत सहायक पिछले कई दिनों से मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। बुधवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद आंदोलनरत पंचायत सहायकों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया। वार्ता के बाद प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के फैसलों की जानकारी दी।

 

मंत्री ने बताया कि वर्तमान में पंचायत सहायकों को मानदेय राज्य वित्त आयोग के माध्यम से दिया जाता है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद डीबीटी के जरिए 9 हजार रुपये सीधे पंचायत सहायकों के बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था लागू की जाएगी।

 

सरकार के आश्वासन और फैसलों के बाद पंचायत सहायकों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

रवि शंकर सिंह की रिपोर्ट पुलिस मुखबिर न्यूज रायबरेली ब्यूरो प्रभारी यूपी

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …