Wednesday , 14 October 2026

जनसुनवाई सेल से घुघली थाने तक पहुंची अरविन्द कुमार सिंह की जिम्मेदारी

जनसुनवाई सेल से घुघली थाने तक पहुंची अरविन्द कुमार सिंह की जिम्मेदारी,

अब अपराधियों पर होगी पुलिस की नजर

 

महराजगंज।(अर्जुन पटेल सम्पादक) महाराजगंज जिले के पुलिस विभाग में हुए बड़े फेरबदल के बीच घुघली थाने को नया थानाध्यक्ष मिले है।जनसुनवाई सेल में तैनात रहे उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को घुघली थाने की कमान सौंपी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलते ही पुलिस महकमे में उनकी तैनाती चर्चा का विषय बन गई है।

जनसुनवाई सेल में रहते हुए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों से सीधे जुड़ने का अनुभव अब घुघली थाना क्षेत्र में उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा।

थानाध्यक्ष के रूप में उनके सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, पीड़ितों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की चुनौती होगी।

घुघली थाने की जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है। नई जिम्मेदारी के साथ नई चुनौती, नई जिम्मेदारी और नई उम्मीद भी जुड़ी है।

अब देखना होगा कि नए थानाध्यक्ष अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई के मोर्चे पर किस तरह अपनी कार्यशैली को जमीन पर उतारते हैं।

अरविन्द कुमार सिंह के थानाध्यक्ष बनने पर पुलिसकर्मियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

पुलिस मुखबिर न्यूज परिवार की ओर से अरविन्द कुमार सिंह को घुघली थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …