Friday , 27 November 2026

पति-पत्नी के विवाद के बाद घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

पति-पत्नी के विवाद के बाद घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

 

पुरैना गांव की 36 वर्षीय लालती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 36 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला।

घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान पुरैना निवासी लालती (36) पत्नी चन्दन के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

शनिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके कुछ समय बाद महिला घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया जाता है कि लालती की शादी करीब दस वर्ष पूर्व हुई थी और दंपती की कोई संतान नहीं थी। महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …