Wednesday , 14 October 2026

हैंसी बाजार चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हैंसी बाजार चोरीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारी मात्रा में चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, मोबाइल फोन भी मिले

 

मांधाता, प्रतापगढ़। थाना मांधाता पुलिस ने हैंसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 26/27 सितंबर की रात हैंसी बाजार स्थित विपुल पटेल की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना मांधाता में मुकदमा संख्या 134/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा और उपनिरीक्षक अनूप यादव पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर जाने वाले मार्ग पर संत निरंकारी आश्रम के आगे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुपम पटेल निवासी परसरामपुर, आदित्य यादव निवासी शोभीपुर तथा सौरभ पटेल निवासी परसरामपुर, थाना मांधाता के रूप में हुई है।

 

चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर एक साथी के खपरैलनुमा घर से 3 एम्पलीफायर, 6 पंद्रह इंच के स्पीकर, 2 मिक्सर, 57 ट्वीटर तथा 1 डिस्ट्रीब्यूटर बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों की जामा तलाशी से रियलमी, वीवो और रेडमी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुए।

 

बरामद इलेक्ट्रॉनिक सामान की पहचान वादी मुकदमा विपुल पटेल द्वारा की गई। पुलिस मामले में आरोपियों के अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

 

कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा, उपनिरीक्षक अनूप यादव, हेड कांस्टेबल रविशंकर यादव, कांस्टेबल ज्वाला सिंह एवं कांस्टेबल सर्वेश पाण्डेय, थाना मांधाता की पुलिस टीम शामिल रही।

 

अभिषेक सिंह पुलिस मुखबिर न्यूज ब्यूरो प्रभारी प्रतापगढ़ की रिपोर्ट।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …