Friday , 27 November 2026

शिक्षक निर्वाचन के मतदाताओं को बड़ी राहत, 23 अक्टूबर को मिलेगा अवकाश

शिक्षक निर्वाचन के मतदाताओं को बड़ी राहत, 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश

 

विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन-2026 में मतदान के लिए पात्र शिक्षकों को अवकाश, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश 

 

महराजगंज, 19 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र मतदाताओं को बड़ी राहत दी है।

मतदान दिवस 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बोनाफाइड मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक कार्यवाही समय से पूरी की जाए।

इसका उद्देश्य यह है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के पात्र मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

निर्वाचन के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि पात्र मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Share:

About Arjun Patel

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा

गलत पार्किंग और बेतरतीब खड़े वाहनों ने मांधाता बाजार को बनाया जाम का अड्डा, घंटों …