Saturday , 29 August 2026

पहली बारिश में ही सिसवा मुंशी चौराहा बना तालाब, सड़क बनी मुसीबत का कारण

पहली बारिश में ही सिसवा मुंशी चौराहा बना तालाब, सड़क बनी मुसीबत का कारण

महराजगंज । परतावल ब्लॉक के सिसवा मुंशी चौराहे की सड़क की हालत पहली ही बारिश में पूरी तरह बदहाल हो गई है।

जलनिकासी  की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जा रहा है, जिससे पूरा चौराहा तालाब में तब्दील हो गया है।

आवागमन जोखिम भरा हो गया है

बारिश के बाद हुए जलजमाव ने राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर जमा पानी के कारण साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, सड़क पर भरे पानी का सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है।

पानी के छींटे दुकानों तक पहुंच रहे हैं

ग्राहकों का आना-जाना कम हो गया है, वहीं तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के कारण पानी के छींटे दुकानों तक पहुंच रहे हैं, जिससे सामान और दुकान दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

दुकानदार मनोज प्रजापति, अरशद खान, अख्तर खान, प्रमोद गुप्ता और डॉ. गिरिजा शंकर सिंह ने बताया कि यह समस्या हर साल बारिश के साथ शुरू हो जाती है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था

ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए और सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।

यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …