Accident: मातम में बदल गई शादी की खुशियां
Accident उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई।
शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा को ट्रैक्टर-ट्राली ने मार दी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
ये घटना गंगोह थाना क्षेत्र का है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि
गंगोह थाना के ग्राम हाजीपुर निवासी इजरायल की बारात शामली के कांधला के गढ़ी दौलत से देर रात लौट रही थी,
दुर्घटना के शिकार हुए बराती
वहीं दूल्हे का छोटा भाई हसीन (18), बहनोई राजू (26) और मामा इस्तखार (30) एक बाइक से लौट रहे थे।
उनकी बाइक जैसे ही गंगोह बिडौली मार्ग पर ग्राम दुधला के पास पहुंची, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से Accident हो गई।
एएसपी ने बताया कि यह Accident इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरे।
उन्होंने बताया कि Accident में दूल्हे के छोटे भाई हसीन और जीजा राजू की मौके पर ही मौत हो गई,
जबकि मामा इस्तखार हेलमेट पहने होने की वजह से बच गया, लेकिन वह भी बुरी तरह चोटिल हो गया है।
सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया,
जहां चिकित्सकों ने हसीन और राजू को मृत घोषित कर दिया। घायल इस्तखार का उपचार चल रहा है।
पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार हो गया।
एक परिवार से दो की मौत तीन घायल
महराजगंज में एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत, 3 घायल हो गया जिले में ट्रक और कार की टक्कर में
कार सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी जबकी तीन जख्मी हो गए।
पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात निचलौल क्षेत्र में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसे में दूध मूहे बच्चे की मौत
इस हादसे में कार चालक रमेश पटेल (50) और उनके दो वर्षीय पोते शिवांश की मौत हो गयी।
कार में सवार परिवार के तीन अन्य सदस्य जख्मी हो गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, Accident के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से
वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।
PM News 18 Hindi News Website
