Development:डीएम ने नगर विकास का जाना हाल, कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार को नोटिस
Development: यूपी के महराजगंज में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और
नगर निकाय के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अधिकारियों एवं प्रभारियों के साथ की गयी।
आय वृद्धि की भी समीक्षा
बैठक में पी.एम. आवास, पी.एम. स्वनिधि योजना, एन.यू.एल.एम, नगरोदय, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना
नगराय निकायों की राजस्व व आय वृद्धि की भी समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा किया गया।
उन्होंने सभी निकायों में बारात घर और डिजिटल लाइब्रेरी निर्मित करने का निर्देश दिया।
महराजगंज नगर पालिका की तर्ज पर वेंडिंग जोन के निर्माण हेतु भी सभी निकायों को निर्देशित किया।
कहा कि सभी निकाय निविदा जल्द से जल्द जारी करते हुए निर्माण कार्य को शुरू कराएं।
संबंधित ठेकेदार को नोटिस
जिलाधिकारी महोदय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया।
विलंबित कार्यों में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करें और जिन प्रकरणों में
तीन नोटिस जारी हो चुका है, उनमें ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही शुरू करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पी०एम० आवास निर्माण को पूरा कराया जाय।
आवासों को मिशन मोड
उन्होंने छत स्तर पर पहुंच चुके आवासों को मिशन मोड पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
साथ ही उनकी जियो टैगिंग के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में
लाभार्थियों द्वारा किश्त मिलने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा।
उनको नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने पी.एम.
स्वनिधि योजना में न्यूनतम वेंडर्स की प्रोफाइल तैयार कर ऋण वितरण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने हाट बाजारों साप्ताहिक बाजार के रेहड़ी–पटरी व्यवसायियों को भी ज्यादा से ज्यादा
Development: पीएम स्वनिधि योजना से जोडने व परिचय पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार
पीओ डूडा प्रतीक्षा त्रिपाठी, समस्त अधिशासी अधिकारी, सीएमएम आनंद सहित उपस्थित रहे।
PM News 18 Hindi News Website
