Sunday , 2 August 2026

Honored: डीएम ने 52 विद्यालयों का कायाकल्प करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

Honored: डीएम ने 52 विद्यालयों का कायाकल्प करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित

Honored: यूपी के महराजगंज में 52 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प करने वाले

डीएम ने अच्छा कार्य पर अधिकारीयों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया ।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अच्छा कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र वितरण किया ।

उन्होंने कहा कि इन 52 विद्यालयों को एक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करना है।

संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण

डीएम ने कहा कि इसके लिए इन विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को अच्छी सुविधा दिलाई।

कहा कि स्थापित किसी उद्योग अथवा ऐसे किसी अन्य व्यावसायिक संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण कराएं।

स्वयंसेवा के इच्छुक विशेषज्ञ व्यक्तियों से बच्चों को जरूरी कौशल सिखाने का आग्रह करें।

अधिकारी स्वयं भी विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर विद्यालय की व्यवस्था में प्रतिभाग करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों से विद्यालयों के कायाकल्प के दौरान उनमें पढ़ने वाले बच्चों,

डीएम ने अध्यापकों और अन्य लोगों के साथ अनुभवों को भी सुना।

स्कूलों का कौशल को बढ़ाना

उन्होंने विद्यालयों को और बेहतर करने के विषय में अधिकारियों से सुझाव भी लिए।

मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि हमें अगले कुछ माह विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण दें

जिलाधिकारी की इच्छानुसार विद्यालयों की अधिगम कौशल को बढ़ाना होगा।

इसके लिए संबंधित अधिकारी एक कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि इस कार्य में प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त ग्राम प्रधान व सचिव को भी शामिल करें।

स्कूल को आदर्श बनाने का प्रयास

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इन 52 विद्यालयों को न सिर्फ अवसंरचना की दृष्टि से जुड़े

डीएम ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भी आदर्श बनाने का प्रयास सबको करना होगा।

कार्यक्रम में डीडीओ करुणाकर अदीब, पीडी रामदरश चौधरी,

डिप्टी आरएमओ  विवेक सिंह, एआर सहकारिता  सुनील गुप्ता,

डीपीआरओ सुश्री श्रेया मिश्रा सहित सभी एसडीएम/बीडीओ/ईओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

स्वच्छ भारत मिशन को लगा ग्रहण,भिसवां चौराहे का सार्वजनिक शौचालय बना बदहाली की पहचान

स्वच्छ भारत मिशन को लगा ग्रहण,भिसवां चौराहे का सार्वजनिक शौचालय बना बदहाली की पहचान नेपाल …