Saturday , 30 May 2026

Inspection: डीएम ने क्रीड़ा स्टेडियम के निर्माण कार्य को देखा, टाईम्स को देखते ही लगाईं क्लास 

Inspection: डीएम ने क्रीड़ा स्टेडियम के निर्माण कार्य को देखा, टाईम्स को देखते ही लगाईं क्लास 

Inspection:यूपी के महराजगंज में जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा स्टेडियम में निर्माण कार्यों को देखा

Inspection: जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले मल्टीपर्पज हाल में निर्माण कार्य को देखा।

उन्होंने एक्सईएन यूपी सिडको से बिंदुवार जानकारी ली। और ठीक करने का निर्देश दिया

4.99 करोड़ की लागत से मल्टीपर्पज हाल

एक्सईएन ने बताया कि  क्रीड़ा स्टेडियम में कुल 4.99 करोड़ की लागत से मल्टीपर्पज हाल का नवीनीकरण,

जॉगिंग ट्रैक, वालीबॉल व बास्केट बॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट और स्थल विकास के कार्य कराए जाने हैं।

जिलाधिकारी महोदय ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता आदि की भी जानकारी ली और खुद देखा।

उन्होंने मल्टीपरपज हॉल की टाइल्स से एस्कॉर्टिंग पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इससे

खिलाड़ियों की आंखों पर प्रकाश परावर्तित होकर आंखों पर पड़ेगा जिससे उनका ध्यान भंग होगा।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इसमें सुधार करें, और वैकल्पिक व्यवस्था कर सूचित करें।

खिलाड़ियों के अनुकूल निर्मित

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मल्टीपरपज हॉल खिलाड़ियों के अनुकूल निर्मित होना चाहिए।

उन्होंने हॉल की मजबूती की जांच हेतु संरचनात्मक स्थिरता विश्लेषण कर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Inspection: इसके बाद जिलाधिकारी महोदय ने जॉगिंग ट्रैक के निर्माण को देखा।

उन्होंने ट्रैक की चौड़ाई की नाप भी अपने सामने करवाया। साथ ही निर्देशित किया

डीएम ने कहा कि जॉगिंग ट्रैक के निर्माण में बिना लागत में वृद्धि किए हुए डामर के स्थान पर

सीसी का प्रयोग करने हेतु प्रस्ताव मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैक की चौड़ाई 400 मी. के उपरांत न्यूनतम 03 मीटर रखें।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं -डीएम

जिलाधिकारी ने बास्केट बाल, वालीबॉल और टेनिस कोर्ट के निर्माण के संदर्भ में भी आवश्यक निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि डीपीआर के अनुसार सभी बिंदुओं पर निर्माण कार्य सुनिश्चित करें।

Inspection: सभी कार्य ससमय पूर्ण होने चाहिए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

निरीक्षण के दौरान एक्सईएन यूपी सिडको श्री मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज की जांच

मोटरसाइकिल हादसे में वृद्ध की मौत का मामला: गांव में पसरा मातम, पुलिस ने तेज …