Saturday , 29 August 2026

DM: जिले में 63,648.6 मी. टन धान की हुई खरीदारी 

 

DM: जिले में 63,648.6 मी. टन धान की हुई खरीदारी 

DM:यूपी के महराजगंज में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जाना धान खरीद का हाल

धान खरीद और भुगतान के बारे समीक्षा 

जिलाधिकारी ने धान खरीद और भुगतान के बारे में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से जानकारी ली।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने धान खरीद और भुगतान की पूरी जानकारी बताया।

उन्होंने कहा कि 12393 किसानों से लगभग 63,648.6 मी. टन की धान की खरीद हुई है।

उन्होंने बताया कि किसानों को 96 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।

किसानों का सत्यापन का निर्देश 

DM ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि सभी तहसीलों के एसडीएम से सम्पर्क करें।

उन्होंने कहा कि किसानों का सत्यापन शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें

DM ने धान खरीद में तेजी लाने को कहा जिससे किसानों की धान खरीदी जा सके।

उन्होंने सभी एसडीएम को भी किसान पंजीकरण को तत्काल सत्यापित करने का निर्देश दिया।

कहा कि खाद्य एवं विपणन अधिकारी को केंद्रों पर धान क्रय की रोजाना रिपोर्ट समय से भेजें।

धान परिवहन की प्रभावी ट्रैकिंग

उन्होंने धान प्रेषण हेतु लगाये गये शत–प्रतिशत वाहनों पर जी०पी०एस० लगाने का निर्देश दिया

उन्होंने कहा कि धान परिवहन की प्रभावी ट्रैकिंग सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सभी खरीद एजेंसियों धान खरीद के में किसानों को न्यूनतम 85 प्रतिशत भुगतान करें

साथ ही उन्होंने धान प्रेषण में भी गति लाने हेतु निर्देशित किया

धान क्रय का लक्ष्य 02 लाख मीट्रिक टन

डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान क्रय का लक्ष्य 02 लाख मीट्रिक टन है।

जिसके सापेक्ष 63648 मीट्रिक टन ख़रीद हुआ है जो लक्ष्य के सापेक्ष के तहत 32 प्रतिशत है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता

एलडीएम बी.एन. मिश्रा एवं धान क्रय से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …