family violence:दामाद द्वारा बेटी के उत्पीड़न को लेकर ससुर ने लगाई गुहार
पैसे की डिमांड पूरी न करने से बेटी और नाती से मिलने नही दे रहा दामाद,ससुर ने तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार।
ससुर से पैसे की डिमांड
महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के कोदइला निवासी प्रार्थी रामनिवास पटेल पुत्र भागवत पटेल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 वर्ष पूर्व पुत्री काजल की शादी दीनानाथ पटेल पुत्र गंगा पटेल निवासी हरखपुरा थाना घुघली से किया था।
कहीं हो न जाए बेटी की हत्या
प्रार्थी अपनी क्षमता के अनुसार 80000 रुपए नगद, टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, बेड, सोफा आदि गृह उपयोगी वस्तुएं दे कर बड़े अरमान से बेटी को विदा किया था। बेटी ससुराल में खुशी-खुशी रह रही थी समय के साथ साथ काजल से राधिका व अभय पैदा हुए। शादी की 1 वर्ष बाद ससुराल पक्ष के लोग प्रार्थी के ऊपर अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक दबाव बनाने लगे।
मायके पक्ष का रो रो के हुआ बुरा हाल
family violence इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई जिसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला। मेरी बेटी को पति दीनानाथ अपने साथ जालंधर ले गया था ।
जहाँ से फर्जी घटना दिखा कर मुझसे 1लाख रूपये की डिमांड की गई जेठ अमरनाथ पटेल तथा जेठानी लक्ष्मीना पटेल व मेरे दामाद दीनानाथ द्वारा बार बार पंजाब पुलिस का भय दिखा कर मुझसे 1 लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
न्याय के लिए आला अधिकारी से मिल रहा पिता
मेरे द्वारा यह कहे जाने पर की जो दोषी होगा उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करे। पैसे की डिमांड पूरी होता न देख जेठ जेठानी व पति मेरी बेटी को प्रताणित करने लगे।बेटी को इतना भयभीत करके रखा गया है कि बेटी कुछ भी बोलने से डर रही है।
family violence प्रार्थी के घर दिनांक 19 मार्च बरही संस्कार है जिसके लिये हमने बेटी के घर जाकर बेटी के ससुराल वालो से बेटी को मायके भेजने की बात कही तो दामाद और जेठ और जेठानी द्वारा यह कहा जा रहा है कि सिर्फ अपनी बेटी को ले जाओ नातीन राधिका नाती अभय को नही जाने देंगे।
बिना बच्चो के साथ बेटी मेरे घर आने में असहजता महसूस कर रही है।रामनिवास पटेल ने अपने तहरीर में बताया है कि मेरे द्वारा इस सम्बंध में पुलिस से शिकायत करने पर दामाद ने बेटी को काट डालने की भी धमकी दी है।
नहीं सुधरा दामाद तो होगी कठोर कार्यवाही:- पुलिस
इस मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले को संज्ञान में लिया है और कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन के साथ ही उन्होंने बेटी के पिता को कहा है कि अगर ससुराल पक्ष के लोगो द्वारा काजल को अपने पुत्र पुत्रियों समेत मायके नही जाने दिया जाता है या काजल या उसके पिता के साथ कोई अभद्रता मारपीट की जाती है या कोई गम्भीर घटना कारित की जाती है तो घरेलु हिंसा के तहत अपराध बनता है,और इस अपराध के लिए पति दीनानाथ,जेठ अमरनाथ,जेठानी लक्ष्मीना पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी।
PM News 18 Hindi News Website
