Thursday , 15 October 2026

Accident:ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सब-इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर मौत

Accident:ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सब-इंस्पेक्टर को कुचला, मौके पर मौत

Accident: यूपी के महराजगंज में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई।

Accident: पुलिस विभाग ने अपने एक जांबाज अफसर को खो दिया।

Accident: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मन सेल के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद गौड़ की

तेज रफ्तार ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई।

हादसे के बाद मच गया हड़कंप

Accident: हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मि मौ़के पर पहुंच गए।

घायल अधिकारी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से देवरिया जिले के अहिरौली बघेल बनकटा निवासी सुरेश प्रसाद गौड़ रोज की तरह

बुधवार सुबह पुलिस लाइन से अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे।

जब वे सिंचाई कार्यालय के पास पहुंचे, तभी एक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और कुचल दिया।

तेज गति से आ रहा था ट्रैक्टर-ट्रॉली 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली की गति तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

इंस्पेक्टर की मौत पर पुलिस विभाग में शोक की लहर 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

सब-इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद गौड़ की मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनके सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

यह हादसा एक बार फिर यह साबित करता है कि सड़कों पर तेज रफ्तार

थोड़ी सी लापरवाही ने ले लिया जान 

Accident: लापरवाही से वाहन चलाना कितना घातक हो सकता है।

पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है।

लेकिन इसके बावजूद ऐसे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Accident पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करें

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …