Saturday , 29 August 2026

Accident:घुघली थाना क्षेत्र में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

Accident:घुघली थाना क्षेत्र में पिकअप और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

Accident: महराजगंज। जिले के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाला बड़ी नहर पुल के पास

गुरुवार को एक पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर फौरन पहुंची स्थानीय पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया

Accident: घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है।

पिकअप से मोटरसाइकिल को टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Accident: तेज टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों के चालकों से पूछताछ की जा रही है।

जोरदार टक्कर से चालक घायल

घायल की पहचान और हालत की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल सकी थी।

Accident: आनन फानन में राहगीरों के मदद से स्थानीय चिकत्सालय पर पहुंचाया गया

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से शाखू लकड़ी लदी पिकअप आ रही थी

कि इस बीच मोटरसाइकिल सवार पहुंच गया देखते ही देखते आखिरकार मामला एक घटना में तब्दील हो गया

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …