Wednesday , 14 October 2026

Traffic: रक्षा बंधन पर्व पर शिकारपुर चौराहे पर मुस्तैद पुलिस, रखती पैनी नज़र

Traffic: रक्षा बंधन पर्व पर शिकारपुर चौराहे पर मुस्तैद पुलिस, रखती पैनी नज़र

कैलाश सिंह के साथ सोनू मोदनवाल की रिपोर्ट 

Traffic:महराजगंज,शिकारपुर रक्षा बंधन(Raksha Bandhan) के पर्व पर जहाँ एक ओर बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए उत्साहित रहीं।

वहीं दूसरी ओर शिकारपुर चौराहे पर यातायात(traffic) व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान पूरी तरह अलर्ट नज़र आए।

बैरिकेडिंग कर आवाजाही को नियंत्रित किया

सुबह से ही बाज़ारों में भीड़ बढ़ने लगी, जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।

यातायात(traffic) पुलिस ने चौराहे पर रणनीतिक रूप से बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।

दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई, हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों को मौके पर चेतावनी दी गई।

यातायात और पुलिस का सहयोग

त्योहार की भीड़ के बावजूद किसी प्रकार की जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात(traffic) और पुलिस की सक्रियता से लगातार वायरलेस पर आपस में संपर्क बनाए रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रक्षा बंधन जैसे त्योहारों पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है।

क्योंकि इस दिन शहर के भीतर और बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने नागरिकों से यातायात(traffic) नियमों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

भाई-बहन के इस पवित्र पर्व पर यातायात पुलिस ने किया सहयोग

त्योहार के उल्लास के बीच यातायात(traffic) पुलिस की मुस्तैदी ने यह सुनिश्चित किया ।

भाई-बहन के इस पवित्र पर्व पर लोगों को सफ़र में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस व्यवस्था में यातायात(traffic) एस आई कैलाश चंद, चौकी प्रभारी शिकारपुर अवधेश कुमार सिंह अपने हमराही सहित चौराहे की निगरानी में लगे रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …