बी के द्विवेद्वी
Accident:बड़ा हादसा टला, केबल की जगह नंगा तार होता तो हो गई होती बड़ी घटना
महराजगंज। शनिवार की दोपहरी जो एक परिवार के लिए काल बनकर आई लेकिन यदि दुर्घटना की जगह विद्युत पोल पर केबल की जगह नंगा तार होता तो कई परिवार उजड़ गया होता।
बताते चले शनिवार का वह काला दिन एक परिवार के लिए आफत बनकर आया दोपहर बाद करीब 1:00 बजे एक बाइक पर तीन सवार मौज मस्ती करते हुए सिंदुरिया से शिकारपुर की तरफ आ रहा था कि
अचानक न जाने उसे क्या शामत आई कि वह घुघली थाना क्षेत्र में बल्लो खास के पास पहुंचे तो परसा गिदही मोड़ के पास अचानक उसकी गाड़ी सड़क के बाएं से दाएं होने लगी शायद कोई परसा गिदही की तरफ से इस समय सड़क पर आ रहा तभी अचानक शिकारपुर की तरफ से एलमुनियम की चादर लादी एक टेंपो आ गई।
काल की गाल में असमय समा दिया
वह बाइक को देखकर सड़क छोड़ बाई तरफ भागी । बाइक व टेंपो की भिड़ंत ने जहां एक तरफ बाइक सवार को Accident काल की गाल में असमय समा दिया तथा उस पर सवार महिला व बच्चे को मौत से जूझने को विवश कर दिया वहीं दूसरी तरफ टेंपो व बाइक के भिड़ंत से एक विद्युत पोल टूट कर 45 अंश के कोण पर लटक गया।
दुर्भाग्य कहे या सौभाग्य उस समय विद्युत आपूर्ति थी। पोल लटकते ही दोनों तरफ तार भी लटक गया । लोगों में अफरा तफरी मच गई लेकिन संयोग अच्छा यह था कि उस पोल पर नंगा तार की बजाय केबल तार लगा हुआ था ।
अनहोनी होने से बच गया
केबल तार जमीन पर सट गया लेकिन अनहोनी होने से बच गया यदि केबल की जगह विद्युत पोल पर नंगा तार रहा होता तो शायद आज घुघली थाना अंतर्गत शिकारपुर सिंदुरिया मार्ग पर बल्लो खास गांव के परसा गिदही मोड पर एक बड़ा हादसा हुआ होता और कई परिवार उजड़ गया होता ।
साथ ही राहगीर भी इसकी चपेट में आ गए होते और कई जिंदगियां उजड़ गई होती।सूत्रों की माने तो मृतक बाइक सवार सिंदुरिया थाने के परसा मीर गांव का रहने वाला था।
PM News 18 Hindi News Website
