Kidnapping:बच्चों के अपहरण की साजिश नाकाम, पर स्कूल भेजने में सहमे अभिभावक
बी के द्विवेदी
Kidnapping महराजगंज। परिवार का खेवनहार, खानदान का वंश आगे बढ़ने वाला, बुढ़ापे में लाठी का सहारा जब अपहरण की घटनाओं में फसेगा तो निश्चित तौर पर उनके संरक्षक माता-पिता स्कूल भेजने में सहमे नजर आएंगे।
शायद माता-पिता यह नहीं समझे होंगे कि अपने भविष्य के कर्णधार को रोजाना की तरह तैयार करके स्कूल भेज रहे हैं।
उनका सपना रहा होगा स्कूल में वह कुछ सीखेंगे, जिससे उनके भविष्य का निर्माण होगा , वह आगे बढ़ेंगे, परिवार का नाम रोशन करेंगे ।
एक दिन बुढ़ापे में उनके लाठी का सहारा होंगे लेकिन शायद उन्हें यह नहीं मालूम कि उनके घर के चिराग के लिए शनिवार का दिन खतरा वाला होगा ।
खतरा भले ही टल गया, अपहरण Kidnapping की साजिश नाकाम हो गई ,बेचारे की आंगन में फिर से उनके बेटे वापस आ गए लेकिन काश
अगर Kidnapping अपहरणकर्ता के चंगुल में फंस गए होते तो शायद उनके परिवार पर क्या बीतता ,यह तो समय ही बताता लेकिन निश्चित रूप में यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा ह आज जिस तरह मानवता शर्मसार हो रही है ।
देश के भावी कर्णधारों को अपहरणकर्ता विभिन्न कारणों से अपने चंगुल में फंसा रहे हैं । यदि इस पर कठोर अंकुश नहीं लगाया होता तो शायद अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल जाएंगे और उनके साथ ही स्कूल से वापस आएंगे लेकिन यह संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि उनकी भी अपने काम होंगे ।
क्या हुआ शनिवार की सुबह जो चर्चा का विषय बना
शनिवार की सुबह सिसवा नगर के गांधीनगर के स्कूल में पंडित टोला निवासी अनिल ने अपने 10 वर्षीय व 7 वर्षीय दो बेटों को तैयार करके स्कूल भेजा।
बच्चे सज कर स्कूल जा ही रहे थे अचानक हरियाणा नंबर प्लेट की चार पहिया वाहन आती है और उसमें सवार तीन लोग बच्चों को अपनी तरफ खींचने लगते हैं कि अचानक बच्चे चीखने चिल्लाने लगते हैं ।
आवाज सुनकर लोगों का हुजूम मूड पड़ता है और बच्चों को अपहरण Kidnapping कर्ताओं के चंगुल से बचा लेता है ।भीड़ देख अपहरणकर्ता भागने लगते हैं लेकिन भीड़ उन्हें भी नहीं छोड़ती और दौड़कर पकड़ लेती है। फिर इसकी सूचना कोठी भार पुलिस को देती है ।
पुलिस की सक्रियता
कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ मामले की गंभीरता देख आ धमकते हैं और साजिशकर्ताओं को अपनी गिरफ्त में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हैं।
यह दीगर बात है कि पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी लेकिन क्षेत्र में अपहरण की यह साजिश चर्चा का विषय बना हुआ है।
सहमे अभिभावक
अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर सहमे हुए हैं ।उनकी मांग है कि सुबह शाम स्कूल शुरू होने और छूटने के समय पुलिस गस्ती करें ताकि उनके कर्णधारों पर इस तरह की घटना ना हो सके।
PM News 18 Hindi News Website
