Accident:हादसे में जिंदगी लटकी सांसों के सहारे, युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर
सड़क पर बिखरा खून, गंभीर युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर — परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सड़क हादसे ने छीनी खुशियाँ, युवक नाज़ुक हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया
परिजनों की दहाड़ और सड़क पर सन्नाटा — युवक की हालत गंभीर, बीआरडी रेफर
हादसे की चीख से दहला गांव, युवक मौत से जूझ रहा बीआरडी मेडिकल कॉलेज में
जबकि दुर्घटना बल्लों खास पैट्रोल पंप के समीप हुआ
Accident महराजगंज, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर ग्राम सभा निवासी शिव प्रकाश पटेल (उम्र लगभग 35 वर्ष)
बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, शिव प्रकाश पटेल देर रात अपने नारायणपुर स्थित घर से शिकारपुर की ओर जा रहे थे।
किसने मारी ठोकर
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन के ठोकर लग जाने से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बाबा, पिता और चाचा—तीनों गूंगे-बहरे
परिवार के नजदीकी लोगों ने बताया कि शिव प्रकाश के बाबा, पिता और चाचा—तीनों गूंगे-बहरे हैं। हादसे के बाद परिवार गहरे संकट में है।
शिव प्रकाश के घर पर उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटियां और एक साल का बेटा है, जिनका भविष्य अब अनिश्चितता के साए में आ गया है।
इस हादसा ने पूरे गांव को झकझोर दिया
Accident गांव के लोगों ने प्रशासन और समाजसेवियों से परिवार की मदद की अपील की है।
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और रात्रि समय पर सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को झकझोर देती हैं।
PM News 18 Hindi News Website
