Saturday , 17 October 2026

Accident:सड़क हादसे में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Accident:सड़क हादसे में युवक की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

Accident महराजगंज, जिले में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के मुताबिक परतावल क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित स्थित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण बीटीसी महाविद्यालय के उपनिदेशक

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भी रहे

महराजगंज पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य साधुशरण दीक्षित के पुत्र विवेक कुमार दीक्षित का Accident असमय निधन हो गया।

विवेक दीक्षित पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भी रहे थे और सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते उनकी अलग पहचान थी।

 अनियंत्रित वाहन से जोरदार टक्कर

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात लगभग आठ बजे विवेक दीक्षित अपने महाविद्यालय से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे।

शिकारपुर पुलिस चौकी के पास अचानक एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। Accident टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

फौरन पहुंची पुलिस भेजा अस्पताल

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया,

जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान आज दिन शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल में औचक निरीक्षण

अस्पताल में लापरवाही मिली तो खैर नहीं! CMO ने परतावल CHC का किया औचक निरीक्षण …