Monday , 31 August 2026

वन क्षेत्र में तस्करों का आतंक, तीन सागौन के हरे पेड़ काटकर फरार लकड़ी बरामद 

वन क्षेत्र में तस्करों का आतंक, तीन सागौन के हरे पेड़ काटकर फरार लकड़ी बरामद 

महराजगंज,लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के अचलगढ़ में वन संपदा को निशाना बनाते हुए लकड़ी तस्करों ने सागौन के तीन हरे-भरे पेड़ों को काट डाला।

क्या बोली विभाग की गश्ती टीम

पेड़ कटाई की यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी तब मिली जब वन विभाग की गश्ती टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मौके से भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की गई, जबकि तस्कर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए।

अचलगढ़ रेंज के जंगल में देर रात तस्करों taskar द्वारा पेड़ों की कटाई की जा रही थी।

उसी दौरान एसडीओ लक्ष्मीपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह विभागीय टीम के साथ गश्त पर निकले। वन विभाग की गाड़ी देखकर तस्कर taskar हड़बड़ाहट में लकड़ियां मौके पर ही छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।

कांटे गए थे सागौन तीन पेड़ 

गश्ती दल को मौके पर सागौन के तीन पेड़ कटे हुए मिले। एसडीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि “भोर में गश्त के दौरान तीन सागौन के पेड़ कटे हुए मिले हैं।

बरामद लकड़ियों को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

वन विभाग की इस तत्परता से जहां बड़ी मात्रा में वन संपदा बच गई, वहीं घटना ने वन सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

taskar ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में गश्त तेज न होती तो और भी पेड़ काटे जा सकते थे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …