Sunday , 30 August 2026

घुघली पुलिस की तत्परता से बची तीन जिंदगियां-गोरखपुर से बरामद हुईं लापता छात्राएं

घुघली पुलिस की तत्परता से बची तीन जिंदगियां — गोरखपुर से बरामद हुईं लापता छात्राएं

Maharajganj घुघली(public mukhbir) पुलिस अधीक्षक सोमेंन्द्र मीना के निर्देशन में चल रहे अपहृताओं की बरामदगी अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

घुघली थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित विन्धवासिनी पार्क क्षेत्र से सकुशल बरामद Recovered कर लिया।

कक्षा 8 की छात्राओं को पुलिस ने किया बरामद 

पुलिस के अनुसार, तीनों छात्राएं अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं और एक ही विद्यालय में कक्षा 8 की छात्राएं हैं।

17 अक्तूबर को तीनों घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर थाना घुघली में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमों को तलाश में लगाया गया था।

एसपी के नर्देश पर थानाध्यक्ष ने दिखाई सक्रियता

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह, एसओजी, स्वाट टीम, सर्विलांस सेल एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 26 अक्तूबर रविवार की शाम तीनों नाबालिग छात्राओं को सकुशल बरामद किया।

पूछताछ में तीनों छात्राओं ने बताया कि वे बिना बताए घूमने के लिए घर से निकल गई थीं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है

Recovered मचा कोहराम अब राहत में बदल गया 

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम अब राहत में बदल गया है। बताया जा रहा है कि छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं,

लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। जब काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने घुघली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम गठित की और बच्चों की लोकेशन ट्रेस करने में जुट गए।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार पूछताछ की। जांच में पता चला कि तीनों छात्राएं गोरखपुर की ओर गई हैं।

इसके बाद पुलिस टीम ने गोरखपुर पुलिस से संपर्क कर संयुक्त अभियान चलाया और देर रात मोहद्दीपुर क्षेत्र के विन्धवासिनी पार्क से तीनों को सकुशल बरामद कर लिया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस 

बरामद छात्राओं को फिलहाल पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जुटी है।

Recovered घुघली थाने की त्वरित कार्रवाई की सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है। लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है।

 

 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …