दरौली में छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर — प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत ने घाटों की साफ-सफाई कराई, शांति और सौहार्द का लिया संकल्प
Religion:महराजगंज,सदर ब्लॉक क्षेत्र के दरौली में छठ महापर्व को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चलाकर पूरा कर दिया है।
छठ घाटों की सफाई और साज-सज्जा में प्रधान प्रतिनिधि रमाकांत एवं हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी रघुवंश सिंह स्वयं जुटे हुए हैं।
बोले प्रतिनिधि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो
उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घाटों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू कर पूर्ण कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रमाकांत ने बताया कि छठ पर्व केवल आस्था का नहीं बल्कि शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलजुलकर स्वच्छता बनाए रखें और त्योहार को शांति पूर्वक मनाएँ।
प्रधान प्रतिनिधि ने यह भी संकल्प लिया कि दरौली के सभी छठ घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
Religion छठ महापर्व को लेकर जनप्रतिनिधि रघुवंश सिंह ने कहा कि यह पर्व आस्था, शुद्धता और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
श्रद्धा और शांति के साथ मनाएँ छठ पर्व-रघुवंश
उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलजुलकर इस Religion पावन पर्व को श्रद्धा और शांति के साथ मनाएँ।
ग्रामीणों ने रमाकांत के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दरौली में इस बार छठ महापर्व और भी भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।
PM News 18 Hindi News Website
