Saturday , 17 October 2026

छठ घाट पर सफाई का कमाल — बारीगांव में स्वच्छता ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

छठ घाट पर सफाई का कमाल — बारीगांव में स्वच्छता ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

महराजगंज। Religion घुघली विकासखंड अंतर्गत बारी गांव चौराहे पर स्थित छठ पर्व को देखते हुए बारीगांव विभिन्न छठ घाटों पर सफाईकर्मी अभिषेक कुमार पांडे व अनीता देवी द्वारा सफाई अभियान चलाया.

यह अभियान सचिव अभिषेक मणि त्रिपाठी द्वारा सफाईकर्मियों ने घाटों की सफाई के साथ जलकुंभी, कचरा व गंदगी को हटाकर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया ।

Religion घुघली विकासखंड अंतर्गत बारी गांव चौराहे पर स्थित छठ घाटों पर सोमवार को जबरदस्त सफाई अभियान चलाया गया।

जमकुली हटते ही निखर गया छठ घाट 

छठ पर्व को देखते हुए ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में सफाईकर्मी अभिषेक कुमार पांडे और अनीता देवी ने पूरे मनोयोग से घाटों की सफाई की।

घाटों पर जमी जलकुंभी, कचरा और गंदगी को हटाकर एक बार फिर घाट को पूजा योग्य बना दिया गया।

श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण तैयार करने के इस अभियान की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

क्षेत्र में हो रही सराहना

सचिव अभिषेक मणि त्रिपाठी ने बताया कि “छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है, ऐसे में स्वच्छता और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

Religion उन्होंने आगे कहा कि छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतज़ाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ग्रामीणों ने इस अभियान की खुलकर तारीफ की और कहा कि इस बार बारीगांव के घाटों की स्वच्छता देखकर मन प्रसन्न हो गया है।

ग्रामीणों ने दिया सफाईकर्मियों को धन्यवाद

लोगों ने प्रशासन और सफाईकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की पहल से “छठ घाटों पर न सिर्फ स्वच्छता बल्कि श्रद्धा की नई मिसाल” देखने को मिल रही है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …