साइबर ठगों की छुट्टी! शिकारपुर चौराहे पर पुलिस की बड़ी मुहिम—जनता को दिया डिजिटल सुरक्षा कवच”
महराजगंज । पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में बुधवार को शिकारपुर स्थानीय चौराहे पर साइबर क्राइम थाना की टीम ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए।
Crime अपराध नियंत्रण पर विशेष पहल
प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम दरौली, शिकारपुर, भीसवा और कोदईला जुड़े शिकारपुर चौराहे के लोगों को डिजिटल सुरक्षा के महत्त्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने फर्जी कॉल, लिंक, ओ टी पी, के वाई सी अपडेट, बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे मामलों से सतर्क रहने की अपील की।
ठगी की स्थिति में क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें
साथ ही उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी Crime की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।
इस जागरूकता कार्यक्रम में का. अमरजीत सिंह, का. संजय वर्मा, का. उमेश यादव और म.का. प्राची चौबे सक्रिय रूप से मौजूद रहे और लोगों को पर्चे बांटकर तथा उदाहरण देकर साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया।
पुलिस की शानदार पहल
बताया जाता है कि पुलिस की यह पहल गांवों और चौराहों पर बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे आमजन डिजिटल दुनिया में अधिक सुरक्षित रह सकें।
डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड Crime और साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना टीम ने शिकारपुर के स्थानीय चौराहे पर पहुंचकर राहगीरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए।
अचानक शुरू हुई इस जागरूकता मुहिम को देखकर लोग उत्सुकतापूर्वक पुलिस टीम के पास पहुंचे और साइबर ठगी के नए तौर-तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें,
टीम ने नागरिकों को बताया कि ऑनलाइन लोन, केवाईसी अपडेट, बैंक खाता ब्लॉक, बिजली बिल जमा न होने, सोशल मीडिया लिंक, नकली कस्टमर केयर नंबर और लॉटरी जीतने के बहाने से होने वाली ठगी से सावधान रहना बेहद जरूरी है।
टीम ने समझाया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, न ही मोबाइल स्क्रीन शेयर करें।
पुलिसकर्मियों ने लोगों को यह भी बताया कि साइबर ठगी Crime होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करें और शिकायत दर्ज कराएं ताकि पैसा वापस रुकवाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो सके। इसके अलावा ‘साइबर सेफ्टी’ से जुड़े पोस्टर व पंपलेट भी वितरित किए गए।
PM News 18 Hindi News Website
