Saturday , 1 August 2026

एन एच-730 का अंधेरा बना खतरा: शिकारपुर चौराहे पर हाई मास्क लाइट न होने से हादसों का बढ़ा खतरा

एन एच-730 का अंधेरा बना खतरा: शिकारपुर चौराहे पर हाई मास्क लाइट न होने से हादसों का बढ़ा खतरा

महराजगंज जनपद के एनएच-730 स्थित शिकारपुर चौराहे पर लंबे समय से हाई माक्स लाइट न लग पाने के कारण राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है, शिकारपुर 

रात होने के बाद पूरा इलाका घोर अंधेरे में डूब जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चौराहा पहले से ही हाईवे का व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है।

अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क का सही अनुमान नहीं मिल पाता, जिसके चलते कई बार टक्कर, फिसलन व अनियंत्रित वाहन जैसी स्थितियां बन जाती हैं।

आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

क्षेत्र का महत्वपूर्ण जंक्शन है शिकारपुर 

बरसात के दिनों में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है। हाईवे पर बना यह चौराहा क्षेत्र का महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन हाई माक्स लाइट न होने के कारण उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है।

स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यहां हाई माक्स लाइट की स्थापना कराई जाए, ताकि बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लग सके व यात्रियों को सुरक्षित आवागमन का रास्ता मिल सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

सावन के पहले दिन जी.डी. नेशनल स्कूल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

सावन के पहले दिन जी.डी. नेशनल स्कूल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी …