Saturday , 29 August 2026

आयुष्मान कार्ड की रफ्तार पर DM सख्त, लापरवाह अफसरों को चेतावनी

आयुष्मान कार्ड की रफ्तार पर DM सख्त, लापरवाह अफसरों को चेतावनी

महराजगंज । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण के प्रगति की समीक्षा समस्त चिकित्सा अधीक्षकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने विगत एक माह में आयुष्मान कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस संदर्भ में समस्त बीसीपीएम और बीपीएम सहित एमओआईसी की जवाबदेही तय की जाएगी।

जाने कितने बनवाए गए आयुष्मान कार्ड

जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में कुल आयुष्मान कार्ड निर्माण की जानकारी ली। सीएमओ डॉ एन.एन. प्रसाद ने कहा कि जनपद में कुल 831879 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जबकि 01 जनवरी से 31 जनवरी तक कुल 6060 आयुष्मान कार्ड निर्मित किए गए हैं।

जनपद में कुल 1473 आयुष्मान आईडी हैं, जिनमें 782 आयुष्मान आईडी नए बनाए गए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने प्रति आईडी न्यूनतम 10 आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया।

आयुष्मान कार्ड की रफ्तार पर DM सख्त

DM: संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त चिकित्सा अधीक्षकों के साथ आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की।

बैठक के दौरान विगत एक माह में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और इसे गंभीर लापरवाही करार दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनरक्षक योजना है। इसके बावजूद निर्माण कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में पात्र लाभार्थियों की संख्या के सापेक्ष कार्ड निर्माण की गति बेहद धीमी है, जो प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है।

युद्धस्तर पर आयुष्मान कार्ड बनवाएं

डीएम ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर युद्धस्तर पर आयुष्मान कार्ड बनवाएं। ग्राम स्तर तक आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पंचायत सचिवों का सहयोग लेते हुए शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रगति शून्य या अत्यंत कम है, वहां संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने नियमित पर्यवेक्षण हेतु आयुष्मान सेल का गठन करने का निर्देश दिया और प्रतिदिन ब्लॉकवार रिपोर्टिंग प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना आमजन को स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि अत्यंत अहम है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ एन.एन. प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी सहित समस्त एमओआईसी और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …