पनियहवा रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चोरी, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
कुशीनगर से सागर पाठक की रिपोर्ट
कुशीनगर। थाना हनुमानगंज क्षेत्र के अंतर्गत पनियहवा रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चोरी Theft होने का मामला सामने आया है।
चोरों ने पुलिस की मौजूदगी को चुनौती देते हुए ई-रिक्शा (गाड़ी संख्या up57 BT9718) पर हाथ साफ कर दिया।
Also Read This: दहेज की बलि पर कानून का शिकंजा
खाली हाथ लौटी पुलिस
घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक न तो वाहन का कोई सुराग मिल सका है और न ही पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई दे रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब थाने के नजदीक से ही वाहन चोरी हो जा रहा है, तो दूर-दराज के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।
Also Read This: कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल गैंग का पर्दाफाश
चोरों के हौसले बुलंद
पीड़ित लोगों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर वाहन बरामद करने तथा दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
PM News 18 Hindi News Website
