Sunday , 2 August 2026

Deadbody:कॉलेज के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी 

Deadbody:कॉलेज के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी 

महराजगंज । जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजाबारी में उस समय हड़कंप मच गया, जब बृजलाल स्मारक महाविद्यालय के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

मिली खबर के मुताबिक सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब Deadbody: देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही ठूठीबारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और Deadbody: को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरिक्षण 

पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

प्रथम दृष्टया शव पर किसी गंभीर चोट के निशान स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना भेजी गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है।

दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज के पास इस तरह Deadbody: मिलना बेहद चौंकाने वाला है और इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो या हुलिए के आधार पर पहचान कर सके, तो तत्काल ठूठीबारी कोतवाली या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट 

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी

घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, गांव में सनसनी   रात …