Saturday , 29 August 2026

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी की मौजूदगी में शांति समिति की अहम बैठक

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी की मौजूदगी में शांति समिति की अहम बैठक

peace meeting: कुशीनगर । आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी ने की, जबकि केशव कुमार पुलिस अधीक्षक की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक में मुख्य रूप से रमजान, होलिका दहन, होली, नवरात्रि एवं रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

डीएम ने दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। पुराने विवादों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

होली के दौरान जबरन रंग लगाने तथा शराब पीकर अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

होलिका दहन स्थलों पर कड़ी नगरानी

होलिका दहन स्थलों से जुड़े विवाद आपसी सहमति से सुलझाने की अपील की गई।

रमजान के दौरान नमाज स्थलों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीजे की आवाज सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही बजाई जाएगी।

त्योहारों के दौरान ओवरलोड व भारी वाहनों पर रोक रहेगी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ा चालान किया जाय

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व

नाग पंचमी एवं रक्षाबंधन: आस्था, संस्कृति और सामाजिक सद्भाव का पर्व महराजगंज। नाग पंचमी एवं …