Tuesday , 14 July 2026

सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 48.686 किलो चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 48.686 किलो चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

 smuggling: महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महराजगंज जनपद की परसा मालिक थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने एक लग्जरी कार से 48.686 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परसा मालिक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा क्षेत्र से होकर एक लग्जरी कार में चरस की बड़ी खेप तस्करी के लिए लाई जा रही है।

केबिन से भारी मात्रा में चरस बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी दौरान एक संदिग्ध लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन के गुप्त केबिन से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप नेपाल सीमा से लाकर देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई की जानी थी।

कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है, ताकि तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका 

नहर के बगल में मिला महिला का जला शव, इलाके में दहशत— हत्या की आशंका  …