सिसवा में ‘धीरु भैया’ की गूंज—जनता बोली, अब विधानसभा में मिले प्रतिनिधित्व!
- Political:सिसवा/ महराजगंज। सिसवा ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया इन दिनों विधानसभा सिसवा की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
क्षेत्र में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के साथ उनके मजबूत संवाद ने उन्हें एक लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित कर दिया है।
सामाजिक कार्यक्रम से लेकर आपातकाल तक
धीरु भैया ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव-गांव पहुंचकर सड़क, नाली, खड़ंजा, पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई ऐतिहासिक पहल की है।
आमजन के सुख-दुख में बराबर सहभागी बनने की उनकी कार्यशैली ने लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है।
सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर आपात स्थितियों तक, उनकी सक्रिय मौजूदगी ने उन्हें जनता का सच्चा प्रतिनिधि साबित किया है।
क्या बोल रहे क्षेत्रवासी
क्षेत्रवासियों का कहना है कि धीरु भैया केवल पद तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने जनभावनाओं को समझते हुए विकास को धरातल पर उतारा है।
युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में उठाए गए कदमों की भी व्यापक सराहना हो रही है।
इसी जनसमर्थन के चलते अब सिसवा विधानसभा क्षेत्र में यह मांग जोर पकड़ रही है कि आगामी विधानसभा चुनाव में धीरेंद्र प्रताप सिंह को अवसर दिया जाए।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि उन्हें विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिलता है तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिल सकती है।
सिसवा की गलियों से लेकर गांव की चौपाल तक एक ही चर्चा है—“धीरु भैया को मिले मौका, तभी होगा क्षेत्र का पूरा विकास।”
PM News 18 Hindi News Website
