Friday , 16 October 2026

त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, शांति व सौहार्द के लिए पीस कमेटी की अहम बैठक

त्योहारों को लेकर प्रशासन सख्त, शांति व सौहार्द के लिए पीस कमेटी की अहम बैठक

 harmony: महराजगंज । आगामी होली एवं ईद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज की अध्यक्षता में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

गंगा-जमुनी तहजीब

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली और ईद जैसे पावन पर्व हमारी गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक हैं।

इन त्योहारों को मिल-जुलकर, आपसी सम्मान और सहयोग की भावना से मनाना ही समाज की मजबूती का आधार है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्यवाही तय

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, जुलूस मार्ग, नमाज स्थलों, होलिका दहन स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

जिलाधिकारी महराजगंज डॉ.दयाशंकर मिश्रा ‘ दयालु ‘ द्वारा भी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

शांति भंग हुआ तो खैर नहीं 

बैठक में अधिकारियों को साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय ‘चीफ मिनिस्टर उत्तर प्रदेश ‘ के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।

वहीं ‘ योगी आदित्यनाथ ‘सरकार की मंशा के अनुरूप कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

पुलिस विभाग की ओर से ‘ उत्तर प्रदेश पुलिस’ ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक के अंत में सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में त्योहारों को प्रेम, सद्भाव और आपसी सम्मान के साथ मनाने का संकल्प दोहराया।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिल-जुलकर मनाया गया हर त्योहार समाज को और मजबूत बनाता है।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पुलिस का मानवीय चेहरा धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई

मिशन शक्ति 6.0 का मानवीय चेहरा! धर्मपुर में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, शॉल और मिठाई …