Tuesday , 14 July 2026

Raid: अवैध स्पा सेंटर पर छापेमारी, तीन महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार

Raid: अवैध स्पा सेंटर पर छापेमारी, तीन महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार

Raid महाराजगंज । सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा के दक्षिणी बाईपास स्थित क्लासिक कम्फर्ट स्पा सेंटर पर मंगलवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई का नेतृत्व फरेंदा के एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने किया।एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि स्पा सेंटर बिना वैध एनओसी के संचालित हो रहा था।

बिना अनुमति चल रहा था संस्थान

संस्थान के पास आयुष मंत्रालय से भी कोई अनुमति नहीं पाई गई हैं। जांच के दौरान मौके से तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिन्हें पुलिस कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, यह स्पा सेंटर छतरी पुल से लगभग दो सौ मीटर दक्षिण दिशा में बाइपास रोड पर स्थित है।

पूर्व में भी इस केंद्र पर छापेमारी की गई थी, लेकिन दोबारा अवैध रूप से संचालन किए जाने की शिकायत मिलने पर पुनः कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया गया।

हिरासत में महिला पूछताछ जारी

एसडीएम ने बताया कि हिरासत में ली गई महिलाओं के पास मिले आधार कार्ड संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है।

मौके से कैमरे का डीवीआर रजिस्टर और अन्य अभिलेख जब्त कर जांच के लिए ले जाए गए हैं।

छापेमारी Raid के दौरान तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, फरेंदा चौकी प्रभारी अजय कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

जांच में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …