Saturday , 29 August 2026

Accident: निचलौल में भीषण सड़क हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटी बोलेरो, दो घायल

Accident: निचलौल में भीषण सड़क हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में पलटी बोलेरो, दो घायल

महराजगंज । जनपद के नगर पंचायत निचलौल क्षेत्र में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 फीट दूर गहरे गड्ढे में जा पलटी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो निचलौल की ओर से महराजगंज की तरफ जा रही थी।

Accident: इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया, जिससे बोलेरो सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

सूत्रों के मुताबिक, वाहन में दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद दोनों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही फौरन पहुंची पुलिस 

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फिलहाल बोलेरो के मालिक और सवार व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात हुई इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।
आदित्य मिश्रा की रिपोर्ट

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …