Wednesday , 14 October 2026

Accident:तेज बाइक ने महिला को मारी टक्कर,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 Accident:तेज बाइक ने महिला को मारी टक्कर,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

शिकारपुर, महराजगंज। स्थानीय शिकारपुर चौराहे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

गोरखपुर की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रही महिला को Accident: टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से अपने परिवार की दवा कराकर घर लौट रहा था।

Accident: इसी दौरान शिकारपुर चौराहे के समीप पीछे से एक कार भी आ रही थी। तभी तेज गति से गोरखपुर की दिशा में जा रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी। बाइक सवार भी असंतुलित होकर गिर गया।

 भागने की फिराक में था आरोपी युवक 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और स्थानीय चौकी शिकारपुर ले गई।

सूचना मिलते ही फौरन पहुंची पुलिस

Accident: घायल महिला को तुरंत सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई। समाचार लिखे जाने तक महिला का इलाज जारी था।

मामला चाहे जो भी हो, लेकिन शिकारपुर चौराहे पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं।

स्थानीय लोगों ने चौराहे पर यातायात नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग

शिवनगर वार्ड की ‘विकास गंगा’ में सड़कें डूबीं, बदहाली में जी रहे लोग घर से …