मदनपुर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, अमड़ी पुल के पास मचा हड़कंप
Accident: महराजगंज । ठूठीबारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मदनपुर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप झुलनीपुर–निचलौल मार्ग पर अमड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
11 श्रद्धालु घायल
हादसे में पिकअप सवार 11 श्रद्धालु घायल हो गए।
बताया गया कि निपानिया गांव से दो पिकअप श्रद्धालुओं को लेकर मदनपुर मंदिर जा रही थीं।
अमड़ी पुल के पास एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया।
घायलों में नंदलाल, जालंधर, अभिषेक, रानी, ओमप्रकाश, कैलाश, भूटेली, प्रदीप, भुआल, मीरा और चंद्रावती शामिल हैं।
चिकित्सकों ने ओमप्रकाश, भूटेली और प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।
गड्ढे में पलट गई पीकप
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप झुलनीपुर–निचलौल मार्ग पर अमड़ी पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार श्रद्धालु मदनपुर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन अमड़ी पुल के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
दुर्घटना के बाद कई लोग वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
PM News 18 Hindi News Website
