थाईलैंड से पहुंचे बुद्ध अनुयायीयों ने, निचलौल में किया विश्राम
SJ एंटरप्राइजेज ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
महराजगंज। जनपद के निचलौल क्षेत्र में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब थाईलैंड से आए बुद्ध अनुयायी विदेशी पर्यटक सिसवा रोड स्थित 7/5 पुल के पास पहुंचे।
यह श्रद्धालु गौतम बुद्ध के पदचिन्हों पर चलते हुए लंबी धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।
जानकारी के अनुसार ये श्रद्धालु थाईलैंड से यात्रा शुरू कर भगवान Gautam Buddha की जन्मस्थली Lumbini तथा Devdaha होते हुए निचलौल पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।
कहां होगा श्रद्धालुओं का अगला पड़ाव
श्रद्धालुओं का अगला पड़ाव भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल Kushinagar है।
जहां दर्शन करने के बाद यह दल बिहार स्थित विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ Mahabodhi Temple के लिए प्रस्थान करेगा।
निचलौल में ठहराव के दौरान स्थानीय लोगों ने भी विदेशी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
इसी क्रम में स्थानीय प्रतिष्ठान SJ Enterprises निचलौल द्वारा सराहनीय पहल करते हुए सभी विदेशी पर्यटकों को एक-एक पानी की बोतल उपलब्ध कराई गई।
विदेशी श्रद्धालुओं के आगमन से उत्साह
इस सहयोग से पर्यटक काफी प्रसन्न दिखाई दिए और उन्होंने संस्था तथा क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया।
विदेशी श्रद्धालुओं के आगमन से निचलौल क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत करते और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी लेते नजर आए।
रिपोर्ट: शिवम् जायसवाल, निचलौल
PM News 18 Hindi News Website
