Sunday , 29 November 2026

Ground.o:सरकार के दावों की खुली पोल, ग्रामीण बोले हम आज भी विकास ढूंढ रहे हैं’

Ground.o:सरकार के दावों की खुली पोल, ग्रामीण बोले हम आज भी विकास ढूंढ रहे हैं’

कागजों में ‘विकसित’, ज़मीन पर ‘वंचित 20 साल बाद भी परसौनी गांव बदहाल

महराजगंज । Groundreport: जनपद के घुघली क्षेत्र स्थित परसौनी गांव एक बार फिर सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को उजागर कर रहा है।

जहां एक ओर सरकार विकास योजनाओं के जरिए गांवों को परिपूर्ण और आत्मनिर्भर बनाने का दावा कर रही है, वहीं परसौनी गांव की हालत इन दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

गांव में विकास की रफ्तार ठहरी

करीब 20 वर्षों का लंबा समय बीत जाने के बावजूद गांव में विकास की रफ्तार ठहरी हुई नजर आती है। सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि “कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन गांव की तस्वीर जस की तस बनी हुई है।”

जब हमारी टीम ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हकीकत जाननी चाही, तो जो तस्वीर सामने आई, उसने सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

हम लोग विकास का रास्ता ढूंढ रहे हैं

गांव के लोगों ने खुलकर अपनी पीड़ा जाहिर की। एक  ग्रामीण ने कहा, 20 साल बीत गए, लेकिन आज भी हम लोग विकास का रास्ता ढूंढ रहे हैं, कोई सुनने वाला नहीं है।”

स्थानीय लोगों का आरोप है कि योजनाएं कागजों तक ही सीमित रह जाती हैं, जबकि धरातल पर उनका असर नजर नहीं आता। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बुनियादी ढांचे की कमी ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे लोग 

मौके पर दिख रही तस्वीर खुद बयां कर रही है कि दावों और हकीकत में कितना अंतर है। टूटी-फूटी सड़कें, अव्यवस्थित हालात और उपेक्षा का शिकार गांव—ये सब मिलकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर विकास पहुंचा कहां?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार गांवों के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो परसौनी जैसे गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से क्यों जूझ रहे हैं

“परसौनी की तस्वीर पूछ रही है—विकास का सच आखिर कब पहुंचेगा गांव तक

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल बेजुबान पक्षियों की मौत, विभाग बेखबर

एक ही बिजली पोल बना कौवों का काल! करंट लगने से आए दिन हो रही …