Accident:बोलेरो-बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक की हालत नाजुक
महराजगंज। जनपद के परतावल–पुरैना मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब चौपरिया गांव के समीप बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।
इस दर्दनाक हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
वाइक मे जोरदार टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़ी दीक्षित निवासी जगलाल उर्फ लकड़ू (30) पुत्र गोमल, परतावल से अपने घर लौट रहे थे।
जैसे ही वह चौपरिया गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
इस हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
PM News 18 Hindi News Website
