महाराजगंज में जनता दरबार: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी का सख्त संदेश,हर फरियादी को मिलेगा न्याय
महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के माध्यम से जनसुनवाई की।
एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या
इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई में जमीन विवाद, बिल्डरों से जुड़ी शिकायतें, क्रय-विक्रय में गड़बड़ी और अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं।
एसपी ने हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी का कड़ा निर्देश
हर फरियादी की समस्या का समाधान तय समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।
Also Read This: खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
इसी के साथ जिले के सभी थाना और चौकी स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित और प्रभावी न्याय मिल सके।
समय सीमा के भीतर निस्तारण
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर शिकायत को प्राथमिकता दी जाए
समय सीमा के भीतर निस्तारण हो
फरियादियों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार किया जाए
अब महाराजगंज में जनता की आवाज दबेगी नहीं, बल्कि सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचेगी और उसका समाधान भी होगा।
जनता को भरोसा, प्रशासन अलर्ट – महाराजगंज में न्याय की रफ्तार तेज
Also Read This: विधायक निधि से संवरेगा सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज
*सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी महाराजगंज*
PM News 18 Hindi News Website
