Tuesday , 14 July 2026

छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान, फसलों को भारी नुकसान

छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान, फसलों को भारी नुकसान

महराजगंज। Kishan जनपद के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सिसवा बाजार के ग्राम बल्लो खास में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

खेतों में तैयार खड़ी फसलें इन आवारा पशुओं द्वारा बर्बाद की जा रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

किसानों में चिंता बड़ी

ग्राम के किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर बोई गई फसल को बचाना अब मुश्किल हो गया है। रात के समय पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर फसल चर जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ किसानों में चिंता भी बढ़ रही है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाए और गांव में इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

स्थानीय प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर शीघ्र ध्यान देने की अपेक्षा की जा रही है।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!

मासूम की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! ट्रैक्टर की चपेट में 8 वर्षीय बच्चे …