women power: नारी शक्ति के समर्थन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं
इंडी गठबंधन के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की जनाक्रोश रैली
महराजगंज । नारी शक्ति women power: वंदन अधिनियम के समर्थन और इसके विरोध में खड़े विपक्षी दलों के खिलाफ रविवार को जनपद में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जोरदार जनाक्रोश रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
सरकार के समर्थन में और इंडी गठबंधन का विरोध
रैली में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने सरकार के समर्थन में और इंडी गठबंधन के विरोध में जोरदार नारेबाजी कर माहौल को राजनीतिक रंग दे दिया।
रैली का नेतृत्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और राज्य महिला आयोग सदस्य रीतू शाही ने किया।
जिला पंचायत परिसर से शुरू हुई यह रैली शहर के सक्सेना तिराहे तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
पूरे मार्ग में “महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में” और “इंडी गठबंधन मुर्दाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।
शक्ति वंदन अधिनियम के तहत एकजुटता
महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।
रैली से पूर्व आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सहजानंद राय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने विपक्षी दलों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब महिलाओं को अधिकार देने की बात आती है, तब यही दल विरोध की राजनीति करने लगते हैं।
राज्य महिला आयोग सदस्य ने किया सराहना
वार्ता के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य रीतू शाही ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करेगा और समाज में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाएगा।
साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कानून का विरोध करने वाले दल महिलाओं की प्रगति में बाधा डालना चाहते हैं।
रैली में किसने निभाई भूमिका
रैली में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री बबलू यादव व मधुर सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, चेयरमैन राजेश जायसवाल, प्रमुख सोनी कश्यप, चेयरमैन शकुंतला जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ. फरीदा ईरम, वंदना तिवारी, कमलेश जायसवाल, प्रज्ञा मिश्रा, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, आकाश श्रीवास्तव, आकाश गुप्ता सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
PM News 18 Hindi News Website
