नशे के सौदागरों पर वार, 327 किलो गांजा के साथ तस्कर धराया
SSB-पुलिस की संयुक्त रेड, ट्रक से करोड़ों का गांजा बरामद!
smuggling महराजगंज । जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है।
थाना बरगदवा क्षेत्र के चकरार एसएसबी रोड पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने
मुखबिर की सूचना पर तड़के करीब 03:50 बजे घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान एक ट्रक से कुल 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिनमें प्रत्येक का वजन लगभग 15 से 16 किलोग्राम था।
इसके साथ ही अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन, ₹260 नकद, पर्स एवं अन्य सामान भी जब्त किया गया। मौके से ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR38W1261) को भी कब्जे में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत गिरि (37 वर्ष), निवासी घोघा कबलेशवा, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना बरगदवा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संयुक्त टीम में एसएसबी और आबकारी विभाग के अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी सफलता संभव हो सकी।
PM News 18 Hindi News Website
