Saturday , 29 August 2026

अपहरण कांड का खुलासा: 24 घंटे में सकुशल बरामद युवती, आरोपी गिरफ्तार

अपहरण कांड का खुलासा: 24 घंटे में सकुशल बरामद युवती, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज । 30 अप्रैल जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण के मामले का त्वरित खुलासा कर दिया।

पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

एसपी के निर्देशन में भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के तहत थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा संख्या 87/2026, धारा 137 (2)/87 बीएनएस के मामले में 29 अप्रैल 2026 को टीम ने सक्रियता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्नी गोंड (19 वर्ष) पुत्र दयानन्द गोंड, निवासी शिकारपुर टोला बहादुर, थाना भिटौली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की महत्वपूर्ण भमिका

इस पूरे ऑपरेशन में थाना भिटौली की टीम ने मुस्तैदी और तत्परता का परिचय दिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवचंद, कांस्टेबल छोटेलाल, कांस्टेबल दुर्गेश वर्मा, महिला कांस्टेबल वंदना, खुश्बू और निकिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस सफलता से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

सोनू मोदनवाल के साथ डॉo अर्जुन पटेल मंडल प्रभारी पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस

निर्मला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस        independence-day …