घुघली में ‘काली थार’ का कहर,हूटर बजाते फर्राटा भरती गाड़ी ने खड़े किए बड़े सवाल
महाराजगंज । जनपद के घुघली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक काली थार गाड़ी हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गाड़ी चला रहा था, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों में डर का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि आम वाहनों पर हूटर का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके खुलेआम इसका उपयोग कई सवाल खड़े करता है। क्या यह प्रशासन की लापरवाही है या फिर कानून का डर खत्म हो चुका है?
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों पर समय रहते रोक नहीं लगी, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सोनू मोदनवाल के साथ डॉ अर्जुन पटेल संपादक पुलिस मुखबिर न्यूज महाराजगंज
PM News 18 Hindi News Website
