फर्जी रेप केस में फंसाने व धन उगाही के आरोप में महिला गिरफ्तार
सिंदुरिया/महराजगंज। सिंदुरिया थाना पुलिस ने बलात्कार के फर्जी मुकदमे में फंसाने और अवैध धन उगाही करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
झूठे केस में फंसाने की धमकी
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पहले अपने पति व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और बाद में अन्य लोगों को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूले।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पीड़ित सत्यदेव चौहान निवासी पड़री उर्फ मीरगंज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जानकी पुत्री रामआशीष ने केस में फंसाने की धमकी देकर ₹40 हजार की वसूली की तथा बाद में एक-एक लाख रुपये की मांग करने लगी।
आरोपी महिला को गिरफ्तार
इस मामले में सिंदुरिया थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से ₹5,200 नकद, एक जोड़ी कान की बाली और वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ।
Also Read This: योगी की नगरी से दिल्ली तक खाकी का ‘ऑपरेशन मासूम’!
गिरफ्तार अभियुक्ता जानकी निवासी अहिरौली टोला विशुनपुर घाट (मदरहा), थाना घुघली बताई गई है। पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया है।
PM News 18 Hindi News Website
