Wednesday , 14 October 2026

अंधेरे में डूबा परसौनी बुजुर्ग चौराहा, बिजली के अभाव में दुकानदार बेहाल

अंधेरे में डूबा परसौनी बुजुर्ग चौराहा, बिजली के अभाव में दुकानदार बेहाल

विद्युतीकरण की मांग तेज, व्यापारियों बोले— “अब तो सरकार जागे”

महराजगंज । जनपद के घुघली क्षेत्र स्थित परसौनी बुजुर्ग चौराहा आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है।

अंधेरे के साए में,परसौनी बुजुर्ग चौराहा

चौराहे पर लगभग दर्जनों दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनमें खान-पान, वेल्डिंग मटेरियल, चाय-पान सहित अन्य आवश्यक दुकानों का संचालन होता है। लेकिन विद्युतीकरण न होने से दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रात होते ही डर में बदल जाता है परसौनी बुजुर्ग चौराहा

बिजली के अभाव में दुकानदारों को दुकान के बाहर बैठकर काम करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है और लोगों में भय का माहौल बना रहता है।

आसपास के गांवों के लोग अपने छोटे-मोटे आवश्यक कार्यों के लिए इसी चौराहे पर आते हैं, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्र के बुजुर्ग नेता बैपारी शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परसौनी बुजुर्ग चौराहे का अभिलंब विद्युतीकरण कराया जाए, ताकि यहां के व्यापारियों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

बिजली नहीं तो विकास नहीं— परसौनी बुजुर्ग चौराहे से उठी आवाज

उन्होंने कहा कि यह चौराहा आसपास के कई गांवों की जरूरतों को पूरा करता है, इसलिए यहां बिजली की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।

चौराहे के राधेश्याम मद्धेशिया, घनश्याम मद्धेशिया, भीम गौड़, तस्वीरूद्दीन अहमद, बादशाह अहमद, शाहिद समेत लगभग दो दर्जन लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चौराहे पर विद्युतीकरण कराया जाए, जिससे लोग सुरक्षित और सुकून भरी जिंदगी जी सकें।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …