Wednesday , 14 October 2026

नेपाल बॉर्डर पर डीजल-पेट्रोल और LPG गैस की कालाबाजारी का खेल! किसान और जनता त्रस्त

नेपाल बॉर्डर पर डीजल-पेट्रोल और LPG गैस की कालाबाजारी का खेल! किसान और जनता त्रस्त

महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे जिलों में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की किल्लत दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

हालात यह हैं कि लगभग सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह होते ही वाहन चालकों और किसानों की लंबी कतारें लग जा रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को ईंधन नहीं मिल पा रहा है।

कहां जा रहे डीजलपट्रोल

प्रशासनिक आंकड़ों में डीजल, पेट्रोल और LPG गैस की उपलब्धता सामान्य बताई जा रही है, बावजूद इसके आम जनता और किसान परेशान हैं।

किसानों का कहना है कि खेती-बाड़ी का समय चल रहा है और डीजल की कमी से ट्रैक्टर व सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं घरेलू गैस की कमी से महिलाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पेट्रोल और गैस ऊंचे दामों पर खपाई जा रही

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेपाल बॉर्डर पर मिलीभगत के जरिए बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों से डीजल, पेट्रोल और गैस ऊंचे दामों पर खपाई जा रही है, जिससे स्थानीय बाजार में कृत्रिम संकट पैदा हो गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पेट्रोल पंपों पर आधार कार्ड देखकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल वितरण कराया जाए तथा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जनता और किसानों को राहत मिल सके।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट, मिश्रित आबादी वाले गांव में मिशन शक्ति …