हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा की ताकत, यूपी टैलेंट हंट बना जिले की पहचान
ज्ञान, जुनून और जज्बे का महाकुंभ — महाराजगंज में गूंजा “यूपी टैलेंट हंट 2026
100 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा में लिया हिस्सा, शिक्षा उड़ान फाउंडेशन की पहल बनी चर्चा का केंद्र
महराजगंज । जनपद में रविवार को आयोजित “यूपी टैलेंट हंट 2026” प्रतिभाओं का महाकुंभ बनकर उभरा। शिक्षा उड़ान फाउंडेशन द्वारा वी.एन. अकादमी बासपार बिजौली बेलहिया टोला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में जिले भर के 100 से अधिक विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे परिसर में अनुशासन, उत्साह और सकारात्मक माहौल बना रहा।
आयोजकों द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया था।
भविष्य को नई दिशा देने वाला अवसर
स्वयंसेवकों एवं संस्था के सदस्यों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया।
परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ भाग लिया और इसे अपने भविष्य को नई दिशा देने वाला अवसर बताया।
अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
शिक्षा उड़ान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हर वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, ताकि वे शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार कर सकें।
शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा
उन्होंने कहा कि “यूपी टैलेंट हंट 2026” केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य निर्माण का अभियान है।
संस्था की ओर से जानकारी दी गई कि परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
जिले में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में “यूपी टैलेंट हंट 2026” को एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल माना जा रहा है, जिसकी पूरे जनपद में सकारात्मक चर्चा हो रही है।
PM News 18 Hindi News Website

