Wednesday , 3 June 2026

गरजे विधायक, सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य

गरजे विधायक, सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश; केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

महराजगंज। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

प्रदेश विकास की नई ऊंचाई 

चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

कृषि संसाधनों का लाभ

उन्होंने कहा कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं और आधुनिक कृषि संसाधनों का लाभ मिल रहा है।

युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

सशक्तिकरण पर विशेष जोर

विधायक ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण और मातृ एवं बाल कल्याण योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और विकास कार्यों को नई गति मिली है।

शीघ्र समाधान के निर्देश

चौपाल के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, मंडल महामंत्री राजन गुप्ता, प्रधान संदेश पटेल, शैलेन्द्र पटेल, जितेंद्र पटेल, अशोक विश्वकर्मा, रामपत साहनी, बृजकिशोर पटेल, अमित त्रिपाठी, परशुराम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

About Markandey Diwedi

दोस्तों नमस्कार आप सभी शुद्ध पाठकों को अवगत कराना है कि राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका public mukhbir जो बहराइच से प्रकाशित होकर पूर्वांचल के बस्ती, गोरखपुर ,कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर ,देवरिया, महराजगंज, गोंडा ,बहराइच se Bihar rajya में प्रसारण हो रहा है मुझे यह विश्वास है कि हमारे द्वारा प्रकाशित किया गया समाचार आपको पसंद आएगा धन्यवाद

Check Also

पंचायत भवन में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

पंचायत भवन में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार छह लाख रुपये का चोरी …